संग्रामपुर: करंट के चपेट में आने से भैंस की मौत
June 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर के चैकी टीकर माफी क्षेत्र ग्राम सभा धोएं निवासी लाल बहादुर यादव राम मिलन यादव कि आज सुबह रियलिटी लाइन बिजली का तार टूटने से उनकी भैंस की मौत हो गई। पशुपालक किसान लाल बहादुर यादव का कहना है ट्रांसफार्मर से जाने वाला एलटी लाइन तार आज सुबह आपस में लड़कर टूट गया पेड़ों के पास हमारी भैंस बंधी हुई थी टूटा हुआ था हमारी भैंस के ऊपर पड़ा और हमारी भैंस मर गई। बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस क्षेत्र के बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो गए हैं विभाग को इसकी जानकारी बार-बार दी गई लेकिन विभाग अनसुना करता रहा जिसका परिणाम यह हुआ कि आज हमारी भैंस इस जर्जर तार की टूटने से करंट की चपेट में आकर मर गई। उन्होंने मांग कि बिजली विभाग पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
