Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः फिलिंग स्टेशन में तोडफोड़ के साथ उत्पीड़न को लेकर डीएम से पीडिता ने की फरियाद


लालगंज/प्रतापगढ़। फिलिंग स्टेशन की डीलरशिप मिलने से रंजिश के चलते आरोपी द्वारा पीड़िता को हैरान व परेशान किये जाने को लेकर डीएम को शिकायती पत्र दिया गया है। लीलापुर थाना के हण्डौर निवासी ओम सांई फिलिंग स्टेशन की प्रोपाइटर विमला साहू ने डीएम को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उसे डीलरशिप मिलने के कारण जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे खपरैलन निवासी अभिषेकमणि तिवारी पुत्र परमानंद आये दिन हैरान व परेशान किया करते हैं। पीड़िता ने शिकायती पत्र में कहा है कि आरोपी द्वारा पीड़िता की डीलरशिप प्रभावित करने के लिए उसके फिलिंग स्टेशन में आये दिन तोडफोड के साथ नुकसान के जरिए व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोपी द्वारा स्वयं को खरगपुर लीलापुर के एक फिलिंग स्टेशन का प्रबंधक बताते हुए पीड़िता को बदनियती से परेशान किया जा रहा है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोपी पर रंगदारी की मांग का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम से इंसाफ की फरियाद की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |