Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः एसपी के अपराध नियंत्रण अभियान में तेवर में दिखी लालगंज पुलिस, दो ईनामिया गये जेल


प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के अपराध नियंत्रण अभियान को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस के तेवर सख्त होने से अपराधियों में खलबली का माहौल देखा जा रहा है।जिले में लालगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दस दस हजार के दो ईनामिया बदमाशो को दबोचकर जेल भेज दिया। कोतवाली के पूरे पितम्बर मोठिन गांव में बीती इक्तीस मई को आरोपियो द्वारा दबंगई के साथ पीड़िता मकान गिरा दिया गया। वहीं आरोपियो द्वारा पीडिता व उसके परिवार के सदस्यो के साथ मारपीट भी की गयी। कोतवाली पुलिस ने आरोपियो पर शिकंजा कसते हुए सम्पत्ति के नुकसान समेत गंभीर धाराओं मे पांच नामजद तथा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को जूड़ापुर मंदिर के पास से दो आरोपियों को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में दरोगा धु्रव सिंह फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने आरोपी पितम्बर का पुरवा निवासी आनन्द दुबे पुत्र राम निहोर तथा इसी गांव के पंकज दुबे पुत्र रामनिहोर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपियो को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके पहले घटना मे नामजद आरोपी रामकृष्ण दुबे तथा सुरेशचंद्र धुरिया को भी पुलिस हिरासत मे ले चुकी है। कोतवाली पुलिस के द्वारा तीन तीन ईनामियां बदमाशों की गिरफ्तारी की सफलता पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय व सीओ आशुतोष मिश्र ने टीम को सराहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |