लखनऊ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीपीआरए यूपी के प्रांतीय प्रवक्ता व बलरामपुर चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने देशवासियों को बधाई देते हुए योग को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की है।
प्रेस को जारी संदेश में राजीव कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव के बीच योग ही आंतरिक शांति का एकमात्र सशक्त माध्यम है।
नियमित योग के मुख्य लाभ-
- मानसिक शांतिर प्राणायाम और ध्यान से तनाव (कोर्टिसोल हार्मोन) कम होता है और एंग्जायटी से मुक्ति मिलती है।
- मजबूत इम्यूनिटी नियमित योगासनों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे संक्रमणों से बचाव होता है।
- हृदय और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रणरू रक्त संचार बेहतर होने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
- मोटापे व दर्द से राहतरू कपालभाति और विशिष्ट आसन मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं तथा रीढ़ व जोड़ों के दर्द को दूर कर शरीर को लचीला बनाते हैं।
राजीव कुमार ने श्करो योग, रहो निरोगश् के संकल्प को दोहराते हुए सभी से प्रतिदिन कम से कम 20 से 30 मिनट योग, प्राणायाम और सात्विक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
.jpg)