संग्रामपुर: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने की कालिकन मंदिर में पूजा
June 10, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमेठी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर क्षेत्र बूथ भौसिंहपुर में स्थापित शक्तिपीठ कालिकन धाम आकर मां कालिका की पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज अमेठी विधानसभा 186 के मंडल संग्रामपुर क्षेत्र के बूथ भवसिंहपुर में स्थापित शक्तिपीठ मां कालिका धाम में मां कालिका की पूजा-अर्चना की उन्होंने बताया राष्द्र की प्रगति जनकल्याण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना को लेकर यह विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला - भवसिंहपुर शक्ति केंद्र संयोजक - सभी बूथ अध्यक्ष इस पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए।
