Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः आंधी में गिरी डाल बिजली गुल रास्ता बंद


संग्रामपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के अमेठी -चंद्रिकन मार्ग से बोझी बाजार ग्राम पंचायत नेवादा कनू में बीती रात तेज हवा से बरगद के एक विशालकाय डाल काली माता चबूतरे के पास गिरी जिससे बरगद के नीचे खड़ी 05 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।इसके चपेट में आने से गांव में गई बिजली का तार भी टूट गया।बड़ी टहनी होंने के कारण पूरा रास्ता बंद हो गया।गांव के अजय, संदीप, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, बृजेश, सुनील चिराग वीरेंद्र व अनिल वर्मा मिलकर दोपहर तक कड़ी मेहनत करके डाल को रास्ते से हटाया  तो चंद्रिकन -कालिकन मार्ग का बाधित रास्ता खुला बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर टूटे  बिजली के तार की मरम्मत कार्य किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संग्रामपुर वन विभाग को सूचना दी लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया तो हमने डिप्टी रेंजर मो इब्राहिम को फोन से जानकारी दी फिरभी कोई कर्मचारी नहीं आया हम लोगों ने सुबह से दोपहर तक मिलकर कठोर परिश्रम करके टूटी   विशाल डाल हटा कर अवरुद्ध रास्ते को खाली किया गया। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि आज सुबह से लगभग 45 घरों में बिजली नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |