लखनऊः दो दर्जन से अधिक काटे गए सागौन के पेड़, वन अधिकारी ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
June 27, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सैरपुर थाना क्षेत्र के समाधान पुरवा गांव में किसान अयोध्या के सागौन के एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को ठेकेदार भूर्री द्वारा स्थानीय पुलिस के संरक्षण में काट दिया। वहीं हरे सागौन के पेड़ों की काटने की जानकारी ना तो वन विभाग को नहीं दी गई। वहीं वन कर्मी विनोद कुमार ने सैरपुर थाना में लिखित शिकायत देकर ठेकेदार भूर्री पर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं डिप्टी रेंजर मनोज ने बताया कि सैरपुर थाना क्षेत्र के समाधान पूरवा में 18 हरे सागौन के पेड़ों को बिना बताए काट दिया गया, जिस पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। लगातार क्षेत्र में अवैध कटान किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
.jpg)