Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्या आपने खाया है क्रिस्पी आलू कोलीवाड़ा? एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन


क्या आपने आलू कोलीवाड़ा का स्वाद चखा है? मुंबई में मिलने वाला यह क्रिस्पी स्ट्रीट फ़ूड लोगों को खूब पसंद आता है। इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल आलू कोलीवाड़ा की रेसिपी

आलू 6-7, नमक एक बड़ी चुटकी, तेल 2 बड़े चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 बड़े चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, सूखा अमचूर पाउडर एक छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, हींग आधा छोटा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर एक बड़ी चुटकी, अदरक लहसुन मिर्च की पेस्ट दो बड़े चम्मच, दही दो बड़े चम्मच, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा एक बड़ी चुटकी, बेसन दो बड़े चम्मच, कॉर्न फ्लोर 3 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं आलू कोलीवाड़ा?

आलू कोलीवाड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू छीलें। एक आलू को आधा काटें फिर आधे हिस्से को दो टुकड़ो में काटें। इस तरह से सारे आलू काट लें। अब गैस ऑन कर सभी काटे हुए आलुओं को उबलते पानी में एक चुटकी नमक के साथ डालें और 5 मिनट तक उबालें। आलू पूरी तरह से पकना नहीं चाहिए, इस बात का ध्यान रखें। उन्हें सिर्फ 70 प्रतिशत तक पकाएं, जब वे बॉयल हो जाएं तब एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।


अब, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में, कोलीवाड़ा की कोटिंग तैयार करें। इसमें तेल, सभी पाउडर मसाले, अदरक-लहसुन का पेस्ट, फेंटा हुआ दही, नींबू का रस, बेकिंग सोडा, बेसन और कॉर्न फ्लोर डालें। इन्हें अच्छी तरह से मिलकर बिना लम्पस वाला पेस्ट बना लें। अब सभी आलू को कोटिंग में डालकर अच्छी तरह से कोट करें। आलू पर एक जैसी पतली कोटिंग होनी चाहिए।


अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और कोट किए हुए आलू को डालें। उन्हें पहले मिनट तक बिना हिलाए फ्राई होने दें ताकि कोटिंग सेट हो जाए, फिर मीडियम-धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक चलाएं और फ्राई करें।


फ्राइड आलू को एक छलनी में निकाल लें ताकि ज़्यादा तेल निकल जाए। बाकी सभी आलू इसी तरह फ्राई करें। आपके सुपर-क्रिस्प, चटपटे आलू कोलीवाड़ा तैयार हैं। नींबू निचोड़कर और चाट मसाला छिड़ककर चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |