बीसलपुर। नगर के मोहल्ला पटेल नगर में आयोजित एक भंडारे के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 21 जून की रात उनके यहां भंडारे का आयोजन चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भोजन ग्रहण कर रहे थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे विनय पुत्र राममूर्ति और विक्की ठाकुर वहां पहुंचे तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)