Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: नीट परीक्षा के शुरू होने से ठीक पूर्व डीएम प्रशांत आर्य ने केंद्रीय विद्यालय मनेरा का किया औचक निरीक्षण! परीक्षा के लिए तय की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा


उत्तराखड।  जनपद में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (छम्म्ज्) परीक्षा के शुचितापूर्ण, पारदर्शी और सफल संपादन को लेकर व परीक्षा के विधिवत रूप से शुरू होने से ठीक पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परीक्षा केंद्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के सफल संचालन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी व कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और जांच दल को सख्त हिदायत दी कि प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में प्रवेश से पहले सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र और उनके पहचान पत्र व आधार कार्ड का गहनता से मिलान किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। पूर्ण और त्रुटि रहित गहन जांच प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने कक्ष व्यवस्थापकों (इन्विजिलेटर्स) को पूर्ण रूप से सजग, मुस्तैद और सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी  के माध्यम से सभी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने के कड़े निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को  शांतिपूर्ण, पारदर्शी, नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को केंद्र पर किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, विद्युत आपूर्ति और कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |