Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: सिटी क्लब में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारत भूषण चुघ ने बताया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का मंत्र


रुद्रपुर। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सिटी क्लब में भी योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने पूरे मनोयोग के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, सिटी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज बांगा तथा सचिव राजेश घीक बल्लू ने किया। इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया था, जिसे 175 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। आज 21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस विश्वभर में करोड़ों लोगों द्वारा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग के माध्यम से कई असाध्य बीमारियों से राहत मिल सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

चुघ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण भी संभव है। मुख्यमंत्री धामी सदैव योग के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और युवाओं को इसके लिए प्रेरित करते हैं।

योग गुरु अशोक कालड़ा ने योग सत्र का संचालन किया, जबकि भजन गायक विजय सूरी ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया।

इस अवसर पर सुषमा अग्रवाल एवं सिटी क्लब के डायरेक्टर सुरेश ढींगरा ‘बाबूजी’ को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक अदलखा, विजय अग्रवाल, अशोक बजाज, गुलशन बठला, गुलशन नारंग, हरीश गुंबर, राजीव तनेजा, चरणजीत अरोड़ा, हरिकिशन अग्रवाल, सी.डी. ठुकराल, जगदीश ठुकराल, जितेंद्र गांधी, किशन नारंग, मदन कक्कड़, प्रीतम गुगलानी, राजू जलोतरा, राजकुमार, रवि काकरान, राजीव अनेजा, राजीव ग्रोवर, प्रभास स्वर्णकार, सतीश मिढ्ढा, राकेश अरोड़ा, सुनील आनंद, सुरेंद्र मिढ्ढा, सुरेश श्रीधर, सतीश तनेजा, विजय सूरी, एस.एस. शुक्ल, नीलकंठ राणा, पूरन पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण, पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश घई ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |