Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः योग दिवस के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर सामूहिक योग किया गया


छिबरामऊ/कन्नौज।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के निर्देशानुसार नेहरू कॉलेज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) इकाई के तत्वावधान में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदिरा दुबे महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, हलासन, शवासन, नौकासन, पद्मासन, सूर्य नमस्कार, शीतली प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती इंदिरा दुबे जी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को निरोग, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन प्रदान करता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। योग कर्म में कुशलता का नाम है तथा इसके माध्यम से व्यक्ति जीवन में अनेक उपलब्धियाँ एवं सिद्धियाँ प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए, क्योंकि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। कार्यालय अधीक्षक श्री मोहम्मद साबिर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वयं योग करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए। स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का आधार है। कार्यक्रम में  सरमन सिंह मौर्य, श्रीमती रेनू पांडेय,  कुलदीप,  सतीश,  जितेंद्र,  संजेश,  अजीत एवं श्री संजू सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेते हुए स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दियाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका में अध्यक्ष  एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा योगा का कार्यक्रम कराया गया जिसमें सभासद एवं समस्त पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छिबरामऊ श्री राम रिसोर्ट मैं सभी साधकों के द्वारा योग कराया गया जिलायोग प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य सत्य राम यादव जी के द्वारा आए हुए साधकों को तमाम योग करवाएं इस मौके पर पूर्व सांसद  राम बक्श वर्मा जी छिबरामऊ कोतवाल  कपिल दुबे नगर पालिका ईओ छिबरामऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष  अरविंद कुमार सिंह  राठौर गोविंद हरे जी परशुराम शाक्य योगेंद्र सिंह यादव एडवोकेट हरबंस सिंह जितेंद्र सिंह सीमा अनुभव यादव डॉ बंगाली सुभाष यादव सुनील कुमार राहुल गुप्ता अनुज आचार्य प्रदीप गुप्ता रणवीर सिंह यादव लोग भारी संख्या में मौजूद रहे । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |