Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग शिविर का हुआ आयोजन


समधन/कन्नौज। अंतरष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर नगर पंचायत समधन में संचालित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय समधन में योग शिविर का आयोजन किया गया। नोडल संकुल शिक्षक संजीव राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग कोई केवल शारीरिक व्यायाम या आसन नहीं है, बल्कि यह खुद को पहचानने, अनुशासित करने और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाने की एक कला है। योग मन की चंचलता को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे उत्तम माध्यम है।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ तनाव और खराब जीवनशैली आम हो गई है, योग एक संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से हमारा शरीर लचीला और निरोगी बनता है, फेफड़े मजबूत होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति द्वारा आसानी से किया जा सकता है।

योग शिविर का संचालन जिले की एसआरजी विकास कुमारी दीक्षित ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम वार्मअप करवाया उसके बाद अनुलोम विलोम, टैपिंग,उत्तानपाद आसन,योग मुद्रासन,शवासन करवाते हुए उसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक मंजूलता,जावेद अख्तर, सत्यवती,भागवती देवी,माया देवी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |