Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बाजार में आवारा कुत्ते का आतंक, स्कूटी सवार दो युवतियां बनीं शिकार द्य सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना! आवारा कुत्ते के हमले से स्कूटी सवार दो युवतियां सड़क पर गिरीं, चैक बाजार में मची अफरा-तफरी


पीलीभीत। शहर के व्यस्ततम चैक बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सोमवार को बाजार से गुजर रही स्कूटी सवार दो युवतियों पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले से दोनों युवतियां संतुलन खो बैठीं और स्कूटी सहित सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवतियां स्कूटी से चैक बाजार से गुजर रही थीं। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता तेजी से उनकी ओर दौड़ा और उन पर झपट पड़ा। कुत्ते के हमले से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं। गिरने के बाद भी कुत्ता लगातार उनके आसपास घूमता रहा और हमला करने की कोशिश करता रहा, जिससे दोनों युवतियां घबरा गईं।

घटना के दौरान युवतियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को वहां से भगाया और घायल युवतियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरी को भी चोट लगी है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक कुत्ता स्कूटी के पास पहुंचता है और हमला कर देता है। कुछ ही सेकंड में दोनों युवतियां सड़क पर गिर जाती हैं और आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि चैक बाजार सहित शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार कुत्तों के झुंड राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों का पीछा करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते दुकानदार और राहगीर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर सड़कों पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों से शहरवासी भय के साये में जीने को मजबूर हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और जनआक्रोश के बाद कोई ठोस कार्रवाई करता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |