Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भाजपाइयों ने युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई व शुभकामनाएं


प्रतापगढ़। जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टेऊंगा, प्रतापगढ़ पर आयोजित श्डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती संस्मरण पक्षश् दिनांक 23 जून से 06 जुलाई 2026 तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम के निमित्त जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता  में सम्पन्न हुई ।

इस बैठक में सर्वप्रथम काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया एवं प्रदेश के  नव नियुक्ति सभी पदाधिकारियों को अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई साथ ही जनपद प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने पर प्रदेश संगठन इकाई को जनपद प्रतापगढ़ को नेतृत्व प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा मंडल स्तर तक उपरोक्त कार्यक्रम के निमित्त सभी मंडल प्रभारी आवश्यक बैठक कर करणीय कार्य की चर्चा करें और इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाएं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश मिश्रा जी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से अजय वर्मा जिला महामंत्री, अशोक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम इंसान सुनील दुबे सभासद आत्म प्रकाश राघवेंद्र शुक्ला राम आसरे पाल विनय सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह राम चरित्र वर्मा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |