अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने समय पर ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडरों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित भुगतान करने वाले लाभार्थियों को योजना के तहत क्रमशः प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
महोत्सव में विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर भी लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन किए। कार्यक्रम में मुख्य शाखा प्रबन्धक पंजाब नैशनल बैंक अमित कुमार मेहता, आंनद प्रकाश मौर्या शहर मिशन प्रबंधक, जितेन्द्र कुमार यादव डूडा प्रतापगढ़ सहित राजेश कुमार बिन्द राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद् बेल्हा प्रतापगढ़, कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य उपस्थित रहे।
