Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: कूड़ा घर का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस व राजस्व संयुक्त टीम ! पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि में हुई नोंक-झोंक पुलिस ने किया बीच-बचाव


जगदीशपुर/अमेठी। निर्माणधीन कूड़ा घर में हो रही अनियमितता की शिकायत पर मौका निरीक्षण करने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम जहां मामला उस वक्त गर्म हो गया जब पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि में नोंक झोंक शुरू हो गई पुलिस के बीच-बचाव पर मामला हुआ शांत । विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालपुर भगवान दीन का पुरवा में स्थित नवीन परती में मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बनवाए जा रहें निर्माणधीन कूड़ा घर में अनियमितता की शिकायत पर तहसीलदार राहुल सिंह कानून गो अमर नाथ पांडेय व हल्का लेखपाल एवं उप निरीक्षक संजीव कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर निर्माणधीन कूड़ा घर का निरीक्षण किया। पुछताछ के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधान प्रशासक द्वारा मनमानी तरीके बगैर भूमि प्रबंधन समिति के प्रस्ताव कराएं निर्माण कार्य काराया जा रहा है।जो नियम के विरुद्ध है।जिनका पुर्व प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताया मामला उस वक्त गर्म हो गया जब पूर्व प्रधान व मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि में जमकर नोंक झोंक शुरू हो गई। परन्तु वहां मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। इस संबंध में तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि मामला निरीक्षण करने के पश्चात रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी जैसा आदेश होगा उसका शक्ति से पालन कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |