Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: बीएसए को नहीं है मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद करने का अधिकार - सुशील सिंह


  • उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ने  शिक्षा विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 
  • बोले विद्यालयों के विरुद्ध बीएसए एवं उनके अधिकारियों को नहीं करने देंगे मनमानी


गुरसहायगंज/ कन्नौज। स्वागत समारोह एवं शिक्षक गोष्टी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील सिन्हा ने कन्नौज शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर विद्यालयों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि

शिक्षा विभाग कन्नौज के अधिकारी एवं कर्मचारी निजी फायदे के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर अवैध रूप से कार्यवाही कर रहे हैं जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को किसी विद्यालय की मान्यता रद्द करने एवं नोटिस चश्मा करने का अधिकार नहीं है

 असामाजिक और शिक्षा  विरोधी  लोगों की शिकायत पर जांच के नाम पर प्रताड़ित करना, आर्थिक और मानसिक शोषण करना न्यायोचित नहीं है द्य 

सोमवार को  डम्बरपूर्वा अमोलर स्थित राजकुमारी मेवाराम हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के संगठनमंत्री सुशील सिन्हा  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जो प्राथमिक एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं एक ही भवन में चल रहे हैं किसी एक व्यक्ति की शिकायत पर किसी एक को ही दोषी बनाना न्यायोचित कैसे हो सकता है उन्होंने कहा कि

 कुछ शिक्षा विरोधी लोगों द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध अनावश्यक शिकायत दर्ज  करवाई जाती है जिसके आधार पर अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच के नाम पर आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना प्रारंभ कर दी जाती है द्य विद्यालय बंद करने की साजिश और कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाती है द्य उन्होंने कहा कि जनपद कन्नौज के ब्लाक तालग्राम में राजकुमारी मेवाराम आदर्श विद्यालय डम्बरपूर्वा अमोलर जिसकी प्राथमिक स्तर की मान्यता  पत्रांक माध्यमिक शिक्षा परिषद 128 दिनांक 30 अप्रैल 2018 से कक्षा 6 से 10 तक मान्यता प्राप्त है द्य उक्त विद्यालय सुचारू रूप से संचालित है, विद्यालय में अध्यनरत किसी छात्र-छात्रा , अभिभावक एवं कार्यरत कर्मचारियों की कोई शिकायत नहीं हैद्य किंतु बदन सिंह नामक किसी व्यक्ति द्वारा विद्यालय की शिकायत करने पर स्कूल के विरुद्ध अनावश्यक जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है खंड शिक्षा अधिकारी तालग्राम द्वारा किसके आदेश पर विद्यालय में नोटिस चश्पा किया गया है  उन्होंने कहा कि एक ही प्रबंध समिति द्वारा संचालित विभिन्न परिषदों से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश के हजारों विद्यालय तथा राजकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक एक ही प्रांगण में संचालित हो रहे हैं द्य अधिकांश का यू डायस नंबर भी एक कर दिया गया है, विद्यालय के संचालन में प्रबंधन समितियां को अपने खून पसीने की कमाई का करोड़ों रुपया दान के रूप में देकर भूमि और भवन की व्यवस्था करना होता है द्य कठिन परिश्रम और त्याग के बाद विद्यालय का संचालन प्रारंभ होता है द्य हजारों बच्चों को शिक्षित करते हुए समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य मान्यता प्राप्त विद्यालय करते हैं, ऐसे में किसी एक व्यक्ति द्वारा जिसका कोई योगदान समाज में अथवा शिक्षा के क्षेत्र में नहीं हैद्यसंगठन मंत्री  सुशील सिन्हा ने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर शिकायतकर्ता की विधिवत जांच कराई जाए तथा उसकी चल अचल संपत्ति से उक्त विद्यालय के अवशेष भवन का निर्माण करने हेतु आदेशित किया जाए ताकि मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालय के प्रबंध का उत्पीड़न रोका जा सके द्य इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव डायरेक्टर दीपक यादव प्रधानाचार्य जीतू यादव द्वारा मुख्य अतिथि सुशील सिंहा सहित अतिथि गणों एवं पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |