Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है-पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स देश ने अपने सबसे बड़े सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण को बचाने और दुनिया में अच्छे विकास को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बहुत ही सुंदर और साफ संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारत हिंद महासागर को कैसा देखना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा, "भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े। जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो। और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें। हमारा विज़न हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है।"

पीएम मोदी को रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी द्वारा 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा दिया गया 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को द्वीपीय राष्ट्र सेशेल्स पहुंचे हैं, जहां वे देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। यह एक गंभीर चुनौती है, जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत "पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ" बनाने के लिए हर संभव योगदान देने को तैयार है। उन्होंने कहा, "यह हमारी विभिन्न घरेलू नीतियों, मिशन लाइफ पर दिए जा रहे विशेष जोर और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन जैसी वैश्विक पहलों में हमारी सक्रिय भूमिका से स्पष्ट होता है।" इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से भी सम्मानित किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |