Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर आयुक्त ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को जोन-3 क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, जोनल अधिकारी जोन-3 मनोज यादव, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा, नजमी मुजफ्फर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त द्वारा पटेल नगर पार्क स्थित निर्माणाधीन कल्याण मंडप से की गई। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल्याण मंडप का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इसके उपरांत नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत जोन-3 में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कपूरथला चैराहे से अलकापुरी तिराहे मंदिर मार्ग तक चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए चीफ इंजीनियर सिविल को निर्देश दिए कि सभी कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराए जाएं ताकि जनता को बेहतर यातायात एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।नगर आयुक्त ने इसके बाद पुरनिया अलीगंज रोड से कुर्सी रोड होते हुए जनगणना निदेशालय तक विकसित की जा रही सीएम ग्रिड परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद बाधाओं एवं चुनौतियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अवरोधों को तत्काल दूर कर 30 जून तक परियोजना का कार्य पूर्ण कराया जाए।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त विंध्याचल क्रॉसिंग से बाटी चोखा रेस्टोरेंट, पप्पू स्टोर ताड़ीखाना क्षेत्र तक पहुंचे, जहां सीएम ग्रिड परियोजना के कार्य प्रगति पर हैं। मौके पर सीवर से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए उन्होंने जीएम जलकल को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने तथा 30 जून तक परियोजना को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।अपने दौरे के अंतिम चरण में नगर आयुक्त ने फैजुल्लागंज स्थित शिव नगर कॉलोनी के नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने नाला सफाई कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त मशीन लगाने के निर्देश चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नाले से निकाली गई सिल्ट के सूखते ही उसका तत्काल उठान सुनिश्चित किया जाए, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और जल निकासी प्रभावित न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |