लखनऊः मोबाइल सेंटर के बाहर खड़ी कार से बैग चोरी
June 12, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मोबाइल सेंटर के बाहर खड़ी कार से चोरों ने बैग चोरी कर लिया, युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजाजीपुरम सूर्यनगर रेलवे क्रासिंग के निकट रहने वाली युवती नीलिमा गुप्ता पुत्री भगवान दास गुप्ता के अनुसार बीते 10 जून की सुबह वह अपना मोबाइल फोन बदलवाने अमरूदहीबाग आलमबाग में मोबाइल सेंटर आई थी। युवती के अनुसार जब वह सेंटर से बाहर निकली तो देखा कि चार पहिया गाड़ी की सीट पर रखा बैग चोरी हो गया है। उनके बैग में दो मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, चश्मे, पैसे तथा घर की चाभिया रखी हुईं थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने पर पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश किया जा रहा हैं।
.jpg)