कन्नौज । शासन की मंशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत कृषकों को क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण को बढ़ावा देना, मृदा परीक्षण आधारित उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के साथ हरीखाद, जैविक खाद का उपयोग एवं लाभ आदि के बारे में प्रशिक्षित करना, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, दलहन एवं तिलहन फसलों का बढ़ावा देने के लिये जागरूकता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, यूरिया एवं डी०ए०पी० उर्वरकों के विकल्प एवं वैज्ञानिक उपयोग, नैनो उर्वरकों का उपयोग आदि विषयों पर जन-जागरूकता एवं प्रदर्शन कैम्पों का आयोजन दिनांक 10 जून 2026 से 24 जून, 2026 तक किया जा रहा है।
विकसित कृषि संकल्प ष्सघन खेत बचाओं अभियानष् के अन्तर्गत आज जनपद कन्नौज के विकासखण्ड कन्नौज में ग्राम महमूदपुर बीजा, सैयदपुर सकरी, विकास खण्ड उमर्दा के ग्राम सरसई भड़हा, शाहनगर एवं विकास खण्ड सौरिख के ग्राम अलीपुर ईसमपुर में आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों सहित लगभग 1832 कृक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ग्राम शाहनगर में मुख्य अतिथि के रुप में मा० राज्य मंत्री उ०प्र० श्री कैलाश राजपूत द्वारा कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया जिसमें उन्होने वर्तमान में खरीफ फसलों की तैयार को देखते हुए विद्युत विभाग को निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही माननीय द्वारा रसायनिक खेती से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा लिए जाने पर बल किया गया तथा साथ ही कृषकों को बताया गया कि कृषि बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध सभी किसान भाई अनुदान का लाभ प्राप्त करें।
उमर्दा विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख श्री अजय वर्मा द्वारा बताया गया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाये, ताकि आय में वृद्धि हो सके। उप कृषि निदेशक सन्तोष कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा वरासत एवं खतौनी कृषकों का संशोधन कार्य किया गया। अन्य विभागों में उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण आदि कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर कृषकों को जागरुक किया गया। डा० अरविन्द कुमार, डा० सुशील कुमार, डा० सी० के० राय एवं अभिमन्यु कृषि विज्ञान केन्द्र अनौगी जनपद कन्नौज के वैज्ञानिकों द्वारा अपने-अपने कैम्पों में विस्तृत चर्चा करते हुए कृषकों खेत बचाओं अभियान के बारे में जानकारी दी गयी
