कन्नौज: उपायुक्त ने बैंक सखियों को युवा उद्यमी योजना के बारे मे दी जानकारी
June 18, 2026
कन्नौज । विकास खण्ड कन्नौज में बैंक सखियों के साथ बैठक की गयी जिसमें उपायुक्त स्वतः रोजगार राजकुमार लोधी द्वारा उपस्थित बैंक सखियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं 5 लाख का व्याजमुक्त ऋण योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित कराते हुये रोजगार से जोडने हेतु चर्चा की गयी साथ ही बैंक सखियों को समस्त सकिय समूहों के सी०सी०एल० व समूहों के बचत खाता खोलवाने हेतु कहा गया जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार को लाभ मिल सके बैठक में खण्ड विकास अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र जी जिला मिशन प्रबंधक जितेन्द्र यादव सहायक विकास अधिकारी आई०एस०बी० बृजेश निमगानी ब्लाक मिशन प्रबंधक विजय विश्वकर्मा एवं सुमति कटियार एन०आर०एल०एम० बैंक सखी रुपरानी, स्नेहलता, अरुणलता, रेखारानी, नर्गिस, अनुराधा, पूनम एंव सपना उपस्थित रहे।
