संग्रामपुर: सीएचसी में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
June 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य का संग्रामपुर में ओपीडी पंजीकरण को लेकर वार्डों में भर्ती मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन होगा। इसके लिए अस्पताल में आभा(आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के तहत अस्पताल को अपग्रेड किया जा रहा है। नई व्यवस्था में आम लोगों को थोड़ा समस्या होगी लेकिन लाभ ही मिलेगा। नई व्यवस्था को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई। पंजीकरण को लेकर प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अमेठी सीएमओ के निर्देशन में ऑनलाइन पंजीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई है इसको प्रभावी बनाने प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी ऑफलाइन ही पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया ऑनलाइन पंजीकरण भी एक रुपए पर ही किया जाएगा इससे मरीज की भीड़ नहीं लगेगी स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श दवा वितरण केंद्र पर आसानी से स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। पंजीकरण पर्चा 15 दिन के लिए लागू रहेगा।
.jpg)