Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः ऐशबाग जन चैपाल में महापौर ने सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश


लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा ऐशबाग वार्ड के सेंट्रल पार्क (पीली कॉलोनी) में श्जन चैपालश् का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने सीवर, पेयजल, हाउस टैक्स और बैक लेन में कूड़ा फेंकने जैसी समस्याएं उठाईं।

महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। महापौर ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही तुरंत समाधान करना है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद संदीप शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और जोनल अधिकारी संजय यादव सहित नगर निगम के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |