Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः आदिति यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़कीं सपा नेत्री अनुराधा यादव ! भाजपा पर साधा निशाना


कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री आदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध मे सपा नेत्री अनुराधा यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान की बात करने वाली भाजपा के कार्यकर्ता ही सोशल मीडिया पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं जिससे उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

अनुराधा यादव ने भाजपा के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राजनीतिक विरोधियों की बेटियों को भी सम्मान नहीं दिया जा रहा है तब ऐसे नारों की वास्तविकता स्वतः सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुराधा यादव ने कहा कि बीजेपी जनता से असल मुद्दे छुपा कर गंदी राजनीति करने मे माहिर है। जबकि भाजपा को युवाओं के भविष्य की कोई फिक्र नहीं है। इसलिए हर बार कोई न कोई परीक्षा लीक हो जाती है। और राम मंदिर जैसे ट्रस्ट से चंदा चोरी कर लिया जाता है। इसके बाद भी बीजेपी चुप्पी साधे रहती है क्योंकि यह घटनाएं करने वाले लोग बीजेपी के सजातीय लोग हैं। सपा नेत्री ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी तथा ऐसे मामलों का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित सोशल मीडिया तंत्र लगातार राजनीतिक विद्वेष फैलाने का काम कर रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। अनुराधा यादव ने लोगों से सोशल मीडिया पर मर्यादा बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |