अमेठीः डीएम की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित
June 18, 2026
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों (सीएम डैशबोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओंध्कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों की स्वयं समीक्षा करें एवं प्रगति में सुधार लाएं। डीएम ने विभागवार योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली, तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों से लाभांवित लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया जाये। इसके साथ ही उन्होंने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं संबंधित शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं में विशेष प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाएं उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब होगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास का रोड मैप है जिसमें प्रत्येक विभाग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, कारखाना, विद्युत, जीएसटी, परिवहन एवं बैंकिंग जैसे प्रमुख क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैंकिंग संसाधनों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण में तेजी तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब जिला स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
