बीसलपुर। पुरानी रंजिश को लेकर खेत से घर लौट रही एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चकशिवपुरी निवासी सोवन्नी देवी पत्नी रामरतन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के रामपाल, वदभूषण, गीता देवी तथा रामपाल की पत्नी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि खेत से वापस लौटते समय उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)