Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास प्रधान ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष तथा बीएससी (गणित एवं विज्ञान वर्ग) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर महाविद्यालय का चयन करना होगा। इसके बाद महाविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश प्रपत्र भरना होगा।आवेदन के दौरान अंकपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। महाविद्यालय में कला वर्ग के सात विषयों तथा विज्ञान वर्ग के सभी विषयों में अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्ययन कराया जाता है। विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तथा महाविद्यालय पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। बीए में 616 सीटें, बीएससी गणित वर्ग में 80 तथा बीएससी विज्ञान वर्ग में 80 सीटें उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |