Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: हर बच्चे तक पहुंचे टीके की सुरक्षा कवच -डॉ. सुधीर कुमार वर्मा


शुकुलबाजार/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार परिसर में मंगलवार को जीएवीआई-पीसीआई के सहयोग से टीकाकरण के प्रति उदासीन एवं टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के प्रभावी मोबिलाइजेशन हेतु ब्लॉक रिस्पांस टीम (बीआरटी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण के महत्व तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान नियमित टीकाकरण के लाभ, बच्चों को गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से बचाने में इसकी भूमिका तथा टीकाकरण से वंचित परिवारों तक पहुंच बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि जनजागरूकता और समन्वित प्रयासों के माध्यम से ही टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि ष्हर बच्चे तक टीके की सुरक्षा कवच पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।ष् उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज एवं बाल विकास विभाग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समन्वित प्रयासों के माध्यम से टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा उदासीन एवं प्रतिरोधी परिवारों को नियमित टीकाकरण से जोड़ने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |