Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक-परिचालक घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में डीसीएम कंटेनर पीछे से सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी, जिससे चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार भेजा, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63 पर लखनऊ-गाजीपुर लेन में एक कंटेनर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व क्लीनर घायल हो गए।हादसे में घायल चालक की पहचान राहुल यादव पुत्र राजबहादुर निवासी असनपुर नारखी, जनपद फिरोजाबाद तथा क्लीनर राजबहादुर पुत्र सुनहरी लाल निवासी असनपुर नारखी, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को यूपीडा एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी  शुकुल बाजार पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में डीसीएम कंटेनर को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि हादसे के बावजूद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही और किसी प्रकार का जाम नहीं लगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |