संग्रामपुर: ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल! खड़ंजा निर्माण की मांग
June 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे तिवारी शुक्लहिया मजरे सरैया कनू के ग्रामीण काली सड़क से गांव तक खड़ंजा निर्माण की मांग की। उनका कहना है कि कच्चे रास्ते होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन में बड़ी कठिनाइयां होती है। गांव निवासी शुभम तिवारी ने बताया कि आजादी से आज तक इस गांव में अस्थाई रास्ता नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा पूर्व प्रधान द्वारा कच्ची सड़क निर्माण कराया गया था लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी भी बह गई जिसके कारण बरसात हो या ठंडी चाहे गर्मी लेकिन आने जाने का रास्ता नहीं है गांव तक एंबुलेंस सेवा पुलिस सेवा जैसी मूल व्यवस्था शीतला गंज- कालिकन मार्ग पर जाने पर ही मिलती है। शेष मणि तिवारी का कहना है की वर्तमान पंचायत बैठक में बार-बार खड़ंजा निर्माण की बात उठाई गई लेकिन पंचायत द्वारा समस्या नहीं सुनी गई पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रशासक का कार्यकाल 5 वर्ष से ऊपर हो रहा है लेकिन वह अपने घर जाने का रास्ता तो बना लिए आम जनता के लिए उनके पास पंचायत में धन नहीं है। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी प्रकार गांव के जोखू प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद तिवारी मनोज कुमार तिवारी संतोष कुमार तिवारी राजाराम तिवारी विमल तिवारी कमलेश तिवारी राम सेवक तिवारी अनिल तिवारी ओम तिवारी ओपी तिवारी राकेश तिवारी आदि लोगों ने गांव के खडंजा निर्माण की मांग की।
