जगदीशपुर: राम भक्त हनुमान के जयकारे से गूंजायमान रहा क्षेत्र! बड़े मंगल पर जगह-जगह हुआ महाभंडारे का आयोजन
June 16, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल को कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में राम भक्त हनुमान जयकारों की धूम रही। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी थी। साथ ही गली मोहल्ले के अंदर के हनुमान भक्तों द्वारा विविध आयोजन किया गया। जिसमें कही भजन कीर्तन भंडारे व प्रसाद वितरण किया गया, जिसमे रामभक्तों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया है। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था व उमंग के साथ राम भक्त की रंग में रंगे नजर आए।गौरतलब हो कि जेष्ठ माह के सातवें मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में रामभक्त हनुमान पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कस्बा सहित रानी गंज, कमरौली,सिंह मार्केट,शुक्ल बाजार मोड़,जगदीशपुर चैराहा साथ साथ क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें रामभक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं सुबह से ही बजरंग बली की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। आयोजन देर शाम तक चलता रहा।मंदिरों के पट सुबह से ही खुल गये थे जिसमें भक्तों द्वारा पूरे दिन पूजा-पाठ किया गया। साथ ही जगह-जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
