जगदीशपुर: मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
June 17, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। मोहर्रम को शांति पुर्ण निपटाने हेतु कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में मोहर्रम के मद्देनजर होने वाली पीस कमेटी की बैठक में मौजूद ताजिया दारों कों कड़ी चेतावनी देते हुए कोतवाल धीरेन्द्र यादव ने अवगत कराया कि सरकार द्वारा जो निर्देश जारी किया गया है।उसका पालन सभी ताजिया दारों कों करना पड़ेगा ताजिये का आकार सीमित होना चाहिए जिससे उसे निकालते समय कहीं पेड़ों व इमारतों से टकराने की नौबत न आए जूलूस निकालने के लिए उपजिलाधिकारी का परिमीशन लेना अति आवश्यक है। वहीं माहत्तम रोड़ व सार्वजनिक स्थानों पर न करके एकान्त स्थान पर शांति पूर्वक होना चाहिए निकलने वाली पाइको की टोली संयम बरततें हुए मंदिरों व देव स्थलों आदि धार्मिक जगहों पर बगैर शोर शराबा के निकले कहीं ऐसा काम न करें जिससे किसी धार्मिक समुदाय को ठेस पहुंचे नियम कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस शक्ति से निपटेगी।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव,हेड कांस्टेबल विजय केश यादव, नरेंद्र कुमार, राहुल, आदि समस्त पुलिस स्टाफ समेत तमाम ताजिया दार मौलाना मोलवी मौजूद रहे।
