Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः महिला आयोग सदस्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण


अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. मौर्या ने आपातकालीन कक्ष, प्रसूति वार्ड, महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर तथा दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।महिला आयोग सदस्य ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और दवा भंडारण की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पर्याप्त पेयजल, कूलर और पंखों की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।डॉ. मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने महिला मरीजों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. मौर्या ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |