Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी घर मे बिना बताये लापता हो गया। वही लापता किशोरी के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा नामजद शिकायत की है।  कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित खुशी विहार कॉलोनी, कनौसी निवासी राम भरोसे पाल पुत्र स्व ताराचन्द्र ने बताया  बीते 15 जून की शाम  उनकी 14 वर्षीय पुत्री निशा घर से बिना किसी को बताये लापता हो गई। उन्हें पारा निवासी हिमांशु यादव, जो अमूल आइसक्रीम का कार्य करता है उनकी पुत्री को भगा ले गया है। आरोप है कि उनकी पुताई और आरोपी का मोबाइल फोन बंद जा रहा है। एक माह पूर्व भी हिमांशु उनकी पुत्री को 5-6 घंटे के लिए अपने साथ ले गया था। तब उन्होंने उसे भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दे छोड़ दिया था। जिसके चलते उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ लिखित नामजदशिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |