लखनऊः जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तम्बाकू प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया
June 18, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता एवं डा.निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से डॉ मयंक चैधरी,जिला सलाहकार एवं विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आज केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनमान्य को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन जागरूकता हेतु दिनांक 17ध्06ध्2026 से 20ध्06ध्2026 तक सैटर्न हाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान,गोमती नगर लखनऊ में चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें तम्बाकू की स्टैंडिं लगाकर तथा लोगों को तम्बाकू का पैंपलेट वितरित कर तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया।
