संग्रामपुर: स्वास्थ्य शिविर! स्वस्थ नारी सशक्त परिवार
June 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अमेठी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया शिविर में गर्भवती महिला नवजात शिशु वयस्क बुजुर्ग महिलाएं व दूर दराज के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर 13 उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया मे स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में विशेष आयोजन के तहत चिकित्सकों द्वारा मधुमेह- रक्तचाप -एनीमिया और नेत्र रोगों की जांच की गई। विशेष स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गये पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार जैसे अभियान चला कर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण किया गया। गंभीर बीमारियों की पहचान के बाद निशुल्क दवाएं और जरूरतमंदों को मुफ्त परामर्श भी दिया गया। दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के लिए लोगों को संतुलित आहार स्वच्छता और निवारक स्वास्थ्य उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह संग्रामपुर क्षेत्र में कार्यक्रम में लगी स्वास्थ्य टीम की सराहना की और कहा कि आज संग्रामपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति इलाज के प्रति अच्छा संदेश गया है। विशेष स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने वाले मरीज और तीमारदार विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम की सराहना की ।
