Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: परिवारिक लाभ योजना पेंशन सम्बंधी शिकायतों का हुआ निस्तारण


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी शुभम तिवारी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 16 आवेदन का सत्यापन किया वहीं  एक दर्जन से अधिक रुकी हुई वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,और दिव्यांग पेंशन का सत्यापन कर बहाली किया। शुभम् तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक पर आने वाले  फरियादी की समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों का त्वरिक निस्तारण करने के आदेश का क्रियान्वयन करते हुए परिवारिक लाभ योजना के तहत 16 शिकायत का सत्यापन किया वहीं पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों का सत्यापन करके समस्या का समाधान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |