बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना में रास्ते से गुजर रही एक युवती का हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दियोहना निवासी दिव्या देवी पुत्री पोथीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शाम के समय अपने घर से दादी के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही विनोद पुत्र लालाराम उर्फ गुरुदेव ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे मनोज, बृजेश, ममता देवी तथा लालाराम ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बीच-बचाव के लिए पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद, मनोज, बृजेश, ममता देवी तथा लालाराम निवासी दियोहना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.jpg)