Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: दादा का तारा, बड़गांव में शिवमहापुराण कथा का विश्राम दिवस संपन्न, आज होगा भव्य भंडारा


संग्रामपुर/अमेठी। ग्राम दादा का तारा, पोस्ट-बड़गांव में 26 मई से चल रहे शिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आज 2 जून 2026 को विश्राम दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। आचार्य शुभम कृष्ण महाराज के श्रीमुख से 7 दिनों तक चली कथा के अंतिम दिन गणेश चरित्र, हनुमान चरित्र व द्वादश ज्योतिर्लिंग की महिमा सुनाई गई।  विश्राम दिवस पर कथा व्यास आचार्य शुभम कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कथा सुनने मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। उन्होंने प्रथम पूज्य गणेश जी की उत्पत्ति, हनुमान जी की शिव भक्ति और 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना का महत्व बताया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ष्हर हर महादेवष् के जयकारे लगाए। पूरा पंडाल भक्ति भाव से सराबोर हो गया। मुख्य यजमान श्रीमती सुमन सिंह एवं श्री अमर बहादुर सिंह ने सपत्नीक व्यास पूजन, आरती व कन्या पूजन किया। निमित आनंद सिंह ने बताया कि 26 मई को भव्य कलश शोभायात्रा से शुरू हुई कथा में शिव विवाह, सती चरित्र, पार्वती जन्म, कार्तिकेय जन्म जैसे सभी प्रसंगों का सजीव वर्णन हुआ। यजमान परिवार ने कथा व्यास को अंगवस्त्र व दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के अनुसार कल 3 जून बुधवार को सुबह हवन-पूजन व पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आनंद सिंह ने बताया कि भंडारे में दादा का तारा, बड़गांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  7 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा का समय रोजाना अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक था। समापन पर ग्रामीणों ने हर वर्ष कथा कराने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |