संग्रामपुर: राहुल गाँधी से प्रोफेसर ने की मुलाकात
June 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जननायक राहुल गांधी से सोमवार को मुलाकात नई दिल्ली के 10 जनपथ पर हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने लोक प्रति पक्ष नेता राहुल गाँधी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। कांग्रेस के कार्यक्रम और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के काम की बात किया। नई दिल्ली 10 जनपथ पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कमेटी अमेठी जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने लोक विपक्ष नेता राहुल गाँधी को गुलदस्ता भेट किया। प्रोफेसर डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी के साथ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल,मुन्ना सिंह त्रिसुण्डी ,डा देव मणि तिवारी,राजीव कुमार सिंह आदि साथ मे रहे।
