संग्रामपुर: किशोरी की करंट लगने से हुई मौत
June 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। मुंशीगंज के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार सुबह बकरी चराने गई 14 वर्षीय किशोरी की खेत में लगे झटका तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की मां गुंडा देवी ने बताया कि बेटी निर्मला रोज की तरह पड़ोसी मुंशीलाल की पुत्री मधु के साथ बकरी चराने रामदैयपुर स्थित श्री रामनारायण इंटर कॉलेज के पीछे खेतों में गई थी। सड़क किनारे प्रशांत कुमार तिवारी के खेत में कटीले तार में झटका मशीन से करंट प्रवाहित हो रहा था। उसी की चपेट में निर्मला आ गई। करंट लगने पर साथ गई मधु ने परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद बहन पूजा, जानकी, सीता और भाई अविनाश, नंदलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
