Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी पर फेंके गए अंडे, पुलिस स्टेशन के बाहर की घटना


पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से आरोपित टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंके जा रहे हैं. अब रानीगंज इलाके में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे फेंकने की घटना सामने आई है. बनर्जी को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. मंगलवार (16 जून) को पुलिस उनको कोर्ट ले जा रही थी, इसी दौरान वह इस घटना के शिकार हो गए.

टीएमसी के युवा नेता को पुलिस लेकर बाहर निकली ही थी कि लोगों ने उन पर अंडों की बारिश कर दी. अचानक हुई इस घटना से पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. किसी तरह पुलिस उनको लेकर वैन तक पहुंची, लेकिन तब तक वह अंडों से नहा चुके थे. सौमित्र बनर्जी को सोमवार (15 जून) देर रात एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. मंगलवार (16 जून) को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रानीगंज पुलिस स्टेशन के बाहर डेरा डाल दिया और टीएमसी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंककर अपना विरोध जताया.

बीजेपी नेता रवि केसरी ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी, इसके बार उन पर कार्रवाई की गई. शिकायत में कहा गया है कि तृणमूल समर्थकों ने 2024 में आरजी कर घोटाले के विरोध में आयोजित भाजपा कार्यक्रम पर हमला किया था. भाजपा नेता का दावा है कि हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई. सौमित्र बनर्जी का नाम इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है.

बीजेपी नेता रवि केसरी का यह भी आरोप है कि सौमित्र बनर्जी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कई बार हमले हुए हैं. उन पर चुनाव के दौरान रानीगंज कॉलेज में हुई हिंसात में शामिल होने का भी आरोप है. बीजेपी का आरोप है कि वह राजनीतिक हिंसा ही नहीं बल्कि उनके सहयोगी शिक्षण संस्थानों में अराजकता फैलाने में भी शामिल है. भाजपा ने आरोपियों पर कार्रवाई और घटना में शामिल आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |