Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः जेपी एजुकेशन एकेडमी मेंयोग शिविर का आयोजन! योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन का आधार है - अमरेन्द्र सिंह


गुरसहायगंज/कन्नौज ।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेपी एजुकेशन एकेडमी में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिविर का संचालन एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। कैडेट्स ने उपस्थित विद्यार्थियों को योग के महत्व तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ’अमरेंद्र सिंह’ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन अनुशासित बनता है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है।ष्

उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ जीवन एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |