Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः महंगाई भत्ता एरियर को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! मिल गेट पर प्रदर्शन, प्रधान प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन


बीसलपुर। आज किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ता एरियर के भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मिल गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी की और बाद में प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। कोऑपरेटिव मजदूर यूनियन इकाई के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संविदा एवं सूचीबद्ध कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना था कि शासन द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने के बावजूद उन्हें एक जनवरी 2024 से देय एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में एरियर का भुगतान न होना उनके लिए गंभीर समस्या बन चुका है।

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने प्रधान प्रबंधक राजकुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। प्रधान प्रबंधक ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में सुभाष, हरिओम, छोटेलाल, मुन्नालाल, सीताराम, सर्वेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |