Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम ने की समीक्षा! स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और विभागीय स्तर पर विशेष प्रयासों के माध्यम से प्रगति में सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु एवं मातृ टीकाकरण, आशा रिपोर्टिंग व भुगतान, नियमित टीकाकरण, और फैमिली प्लानिंग कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग इन सभी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन करे और जनता को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर्स का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जहाँ भी व्यवस्थाओं में कमी है, उसे तत्काल सुधारा जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थानों में सुव्यवस्थित सेवाओं, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक उपकरण, दवाएं और सामग्री यदि कहीं उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें शीघ्र क्रय कर सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और सशक्त बनाया जाए, जिससे सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़े और बेहतर परिणाम प्राप्त हों। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |