संग्रामपुरः कालिकन मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़
June 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। भगवान शिव को समर्पित सोमवारी अमावस्या को लेकर आज सोमवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह मां कालिका की आरती के बाद भक्तों का दर्शन करने का तांता लगने लगा लगभग दोपहर में भीड़ कम हुई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना संग्रामपुर में मेला प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव की देखरेख में महिला पुलिस व कांस्टेबल तैनात रहे।मां के दरबार में पांच पुजारी लगे रहे लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी मां कालिका के दर्शन के बाद भगवान शिव को जलाभिषेक करके मां गायत्री का आशिर्वाद लेते हुए धूप अगरबत्ती जलाकर सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा व परिवार में खुशहाली का आशिर्वाद लिया।इतनी भीड़ भाड़ में सीसीटीवी कैमरे में खराबी आने पर सुरक्षा चूक पर सवाल उठाया गया। फिलहाल सभी श्रद्धालुओं का मां कालिका भगवान शिव व माता गायत्री का आशिर्वाद प्राप्त हुआ
