Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे ! भाजपाईयों ने गिनाई स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धि


संग्रामपुर/अमेठी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में सोमवार को संग्रामपुर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पार्टी की जन कल्याणकारी योजना और स्वास्थ्य  क्षेत्र में हुए बदलाव की उपलब्धि को आम जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अमेठी द्वारा जारी पंपलेट के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के सुविधाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला सबसे पहले फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर- ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर मे  स्वास्थ्य शिविर में आए मरीज - तीमारदारों को अमेठी जिले में स्वास्थ्य विभाग के बदलाव और उपलब्धता की जानकारी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार को आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। आयुष्मान वय वंदना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा गारंटी दी जा रही है सस्ते इलाज के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के माध्यम से जन औषधि केंद्र सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खोले गए हैं। इस केंद्र पर 50 से 90 फीसदी सस्ती दवा उपलब्ध कराई गई है। अमेठी जिले में मेडिकल कॉलेज सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे विभिन्न प्रकार की जांच बड़ी उपलब्धि बताई । उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या दोगुना किया है। भाजपा सरकार की स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं ई-संजीवनी  के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श घर-घर मिल रहे हैं। शिशु मृत्यु दर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर भाजपा सरकार कार्यकाल में टीकाकरण संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष सुविधाएं और जन कल्याणकारी योजना चलाई गई है। यहां तक की कैंसर के इलाज में काम आने वाली कई आवश्यक दवाइयों से कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। संग्रामपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर को लेकर सभी उप स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया मैं शिविर लगाए गए हैं शिविर में आयुर्वेद होम्योपैथी के अतिरिक्त स्टाल लगाए गए हैं। टीकाकरण बच्चों को खुराक आदि कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी मुक्त परामर्श दिया जा रहा है। कार्यक्रम की देखरेख डॉक्टर संतोष सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्राम प्रभारी द्वारा की जा रही है कार्यक्रम में अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सक बीसीपीएम फार्मासिस्ट वार्ड बॉय आशा बहू आंगनवाड़ी सीएचओ  आदि लगे हुए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |