Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ संकल्प से सिद्धि सम्मेलन


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय, गौरीगंज में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन,सेवा एवं गरीब कल्याण को समर्पित 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में डॉ एम.पी.सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,प्रमुख पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |